टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर ट्रेन के एक कोच के अंदर युवक की लाश फांसी पर लटकती हुईं मिली है। 28 दिसंबर की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृत युवक ट्रेन के एक कोच में पंखे के सहारे लटकता पाया गया। यात्री जब ट्रेन पर सवार हुए तो उन्होंने युवक की लाश दिखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। स्टेशन कर्मियों से पूछताछ जारी
हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के यात्रियों और स्टेशन कर्मियों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। युवक ने जिस वक्त फांसी लगाया उसे दौरान ट्रेन पूरी तरह खाली थी।
युवक की पहचान में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया है। घटना की सूचना संबंधित थानों को भी दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।