*खबर के असर*
*पूरन मेश्राम/मैनपुर*।
5 फरवरी दिन गुरूवार को छत्तीसगढ़ क्राइम्स अखबार मे प्रमुखता से घर घर नल लेकिन नहीं आता जल पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसका असर देखने को मिला क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता तुलसीराम ध्रुव के निर्देशन एवं उप अभियंता कैलाश मारकंडे के मार्ग निर्देशन पर ऋषिकेश दास टेक्नीशियन एवं भूपेश कुमार साहू हेल्पर के द्वारा सुदूर वनांचल के गांँव कोसुममुडा पहुंँचकर भारी मशक्कत के बाद अंततः बिगड़े हुए सोलर ड्यूल पंप पानी टंकी का मरम्मत कर पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों को राहत पहुंँचाई गई है। जिनके लिए ग्रामीणों ने जिला के कलेक्टर एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित ग्राम पंचायत अड़गड़ी के पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार नेताम को हृदय से बधाई संप्रेषित किया है।
ज्ञात हो कि विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम पंचायत अडगड़ी के आश्रित ग्राम कोसुममुडा़ मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगाये गये सोलर ड्यूल पंप एवं बोर में खराबी आ जाने के कारण नलों से पानी बिल्कुल भी नहीं निकल पा रहा था जिसके कारण महीना भर से ग्रामीण पीने के पानी के लिए खेतखार में लगे बोर एवं कुआं से लाने मजबूर हो रहे थे।