छत्तीसगढ़ के भिलाई में एमपीईबी चौक पर दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने दुकानदार जमकर पिटाई कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के भिलाई में एमपीईबी चौक पर दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने दुकानदार जमकर पिटाई कर दी। दुकानदार की पिटाई करने वालों में एक भाजपा नेता वालों में एक भाजपा नेता भी शामिल है।

आरोप है कि भाजपा नेता चंद्रहाश गिरी गोस्वामी और उनके साथियों ने रामगिरी गोस्वामी के साथ सरेराह मारपीट की। दुकानदार के मापीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, रूखडनाथ मंदिर के पास नारियल और मिठाई की दुकान चलाने वाले रामगिरी गोस्वामी ने बताया कि 12 फरवरी की शाम वे दुकान बंद कर रहे थे। तभी चंद्रहाश गोस्वामी वहां पहुंचे और 16 फरवरी को होने वाले रूद्र महायज्ञ का हवाला देते हुए दुकान हटाने को कहा।

रामगिरी के मुताबिक, उन्होंने महाशिवरात्रि मेले के बाद दुकान पीछे करने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद बढ़ गया। चंद्रहाश और रामगिरी के बीच विवाद इतना बढ़ गया नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

रामगिरी का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके साथी भी मौके पर पहुंचे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि चंद्रहाश के साथी ने साइकिल में हवा भरने वाले पंप से पिटाई कर दी। इस मारपीट में रामगिरी को चोटें आईं।

वहीं, चंद्रहाश गिरी गोस्वामी ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ और भीड़ की सुरक्षा को देखते हुए दुकान पीछे लगाने की बात कही गई थी। उनके अनुसार, इसी दौरान रामगिरी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी, जिसमें बाद में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए। चंद्रहाश ने खुद के घायल होने का दावा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई साफ नजर आ रही है।

दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए जामुल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।