अंबिकापुर के नावापारा इलाके में रविवार दोपहर नाबालिग छात्रों ने कार से स्टंट किया

Chhattisgarh Crimesअंबिकापुर के नावापारा इलाके में रविवार दोपहर नाबालिग छात्रों ने कार से स्टंट किया। इस दौरान एक नाबालिग कार की बोनट पर बैठा था। दूसरा कार चला रहा था। जबकि तीसरा नाबालिग कार की खिड़की से बाहर लटककर जानलेवा तरीके से स्टंट कर रहा था।

मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने नाबालिगों को हिरासत में लेकर परिजनों को थाने में तलब किया। पुलिस ने परिजनों को सख्त चेतावनी दी और बच्चों को जमानत पर छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे कार में सवार तीन नाबालिग नावापारा की सड़कों पर स्टंट कर रहे थे। स्टंटबाजी करते हुए जब वे बीच सड़क पर निकले तो लोगों ने इसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।