रायपुर के देवपुरी में जमीन बेचने के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना गोलबाजार थाना इलाके की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि, जगदलपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड कुमार पारा निवासी पीड़ित धनंजय नंदी ने आरोपी राहुल बनिक और राजेश शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित जमीन की रजिस्ट्री के सिलसिले में सोमवार को तहसील कार्यालय आया था। तहसील कार्यालय के सामने बने मल्टीलेवल पॉर्किंग के सेकेंड फ्लोर में गाड़ी खड़ी की थी। वो पार्टी का इंतजार करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।