छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के परसकोल में ग्रामीण की हत्या का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के परसकोल में ग्रामीण की हत्या का मामला सामने आया। जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने एक अन्य ग्रामीण से पूछताछ के नाम पर उसे प्रताड़ित किया। जहां इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में हुए हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए एक निर्दोष ग्रामीण रमेश चौहान की हालत बिगड़ने के मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नगेंद्र नेगी व जिला प्रवक्ता तारेंद्र डनसेना ने एक संयुक्त बयान जारी किया है।

 

जिसमें उन्होंने इस पूरी घटना को अमानवीय और वर्दी का खुला दुरुपयोग बताया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परासकोल निवासी रमेश चौहान पुलिस पूछताछ के लिए सुबह पूरी तरह स्वस्थ हालत में थाने गया था, लेकिन पुलिस की कथित प्रताड़ना के कारण उसे एक साइड पैरालिसिस मार गया है।

 

गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ से रायपुर रेफर किया गया है। जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

 

उन्होंने कहा है कि होली पर्व के तत्काल बाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक स्वतंत्र जांच टीम गठित की जाएगी, जो पीड़ित परिवार से मुलाकात कर वस्तुस्थिति की जानकारी जुटाएगी और अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी। दोषी को निलंबित कर FIR दर्ज करे

नगेन्द्र नेगी ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि खुद SDM द्वारा पीड़ित परिवार की स्थिति को देखकर निजी एंबुलेंस से उसे रायगढ़ ईलाज के लिए भेजवाया।

 

कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर उन पर FIR दर्ज की जाए और पीड़ित के इलाज का संपूर्ण खर्च सरकार वहन करे।