रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 4 में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesरामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 4 में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान वार्ड निवासी कृष्णा कश्यप के रूप में हुई है। यह घटना बीती रात उनके घर में हुई। परिजनों के अनुसार, आनंद ने रात में परिवार के साथ भोजन किया था। भोजन के बाद वह मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चला गया। परिजनों को लगा कि वह सोने चला गया था।

 

देर रात लगभग 12 बजे जब परिजन उसे देखने कमरे में पहुंचे, तो वह फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही रामानुजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है और आगे की जांच जारी है।