छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मवेशी तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद शुरू किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मवेशी तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद शुरू किया है। इस अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 7 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 18 गौवंश को छुड़ाया गया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पहला मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कुडूमकेला में पिकअप वाहन से मवेशियों की तस्करी की जा रही है।

सूचना के बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर दो पिकअप वाहनों को रोका। जांच में पाया गया कि 10 गौवंश को रस्सियों से बांधकर बिना चारा-पानी के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।