छत्तीसगढ़ के 125 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद थे। आत्मसमर्पण करने वाले कुल 130 नक्सली है, इनमें 125 छत्तीसगढ़ के हैं। मुख्यधारा में लौटने पर सरकार पुर्नवास नीति के तहत इन्हें कुल 4 करोड़ 18 लाख रुपए देगी।
समर्पित नक्सली अपने साथ बड़ी मात्रा में हथियार लाए थे। इनमें इंसास, राइफल, बीजीएल शामिल है। इन सभी हथियारों की अनुमानित कीमत करोड़ों में हैं।
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सली डेडलाइन में अब 24 दिन रह गए हैं। वहीं, बस्तर IG सुंदरराज पी ने जानकारी दी कि बस्तर रेंज में पिछले 6 महीने में 1300 से ज्यादा नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।
देवजी की टीम के माओवादी भी शामिल
इन 130 माओवादी कैडर्स में नक्सल संगठन के कई अहम सदस्य भी शामिल हैं। हाल ही में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी संगठन के चीफ देवजी की PLGA कमांडर टीम के सदस्य भी इस सरेंडर में शामिल हैं।
ICCC सेंटर में हुआ कार्यक्रम
माओवादियों ने यह आत्मसमर्पण 7 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ICCC सेंटर में किया। कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार के सीनियर अधिकारी और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।