सरगुजा जिले के लुंड्रा-बरगीडीह मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी

Chhattisgarh Crimesसरगुजा जिले के लुंड्रा-बरगीडीह मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे महोरा निवासी सुबोध (24) अपने खेत में पानी डालने के लिए जा रहा था। इसी दौरान लुंड्रा की ओर से बगीचा की तरफ जा रही अल्टो कार क्रमांक सीजी 10 के 3366 ने तेज रफ्तार में सुबोध को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से सुबोध उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान हो गई मौत

स्थानीय लोगों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। उनकी मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन हॉस्पिटल पहुंच गए थे। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया।

इस मामले में लुंड्रा पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि, कार जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।