छत्तीसगढ़ में कल से फिर मौसम में बदलाव हो सकता

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में कल से फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 13, 14 और 15 मार्च को बस्तर संभाग के कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा चल रहा था। लेकिन आखिरी 24 घंटे में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड में बने सिनोप्टिक सिस्टम के असर से ऐसी स्थिति बन रही है।