छत्तीसगढ़ के कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने वीडियो जारी कर विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की बात कही

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने वीडियो जारी कर विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की बात कही है। कथावाचक का कहना है कि, मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनसे कथा करवाया और पैसे नहीं देने रहे हैं। यह पैसे करीब 15 लाख रुपए हैं। कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने कथावाचक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वहीं, इन आरोपों को मंत्री राजेश अग्रवाल ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, रामानुरागी महाराज ने आयोजन करने की बात कहकर संस्कृति विभाग में आवेदन दिया था। मैंने उनके आवदेन को रिमॉर्क किया था, जैसे सबका करता हूं। संस्कृति विभाग ने आवेदन रिजेक्ट कर दिया। आवेदन रिजेक्ट होने पर वो मुझसे पैसे मांग रहा है कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कथाव्यास कह रहा है कि, 2 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक उन्होंने मंत्री राजेश अग्रवाल के अंबिकापुर स्थित लखनपुर गांव में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया था।

 

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कथावाचन करवाया, लेकिन पैसा नहीं दिया। जब भी पैसे मांगने जाओ तो उन्हें किनारे कर दिया जाता है। सरकार से कहना चाहता हूं कि, सनातन धर्म की यही मर्यादा है क्या ? संत का अपमान किया जा रहा है। विधानसभा के बाहर खड़ा हूं, मेरा पैसा नहीं दिया जाएगा तो आत्मदाह करूंगा। भारत माता की जय।