छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लेकर राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने बड़ा खुलासा किया है। बिलासपुर की विशेष कोर्ट में आज SIA ने 9 नक्सलियों के खिलाफ चार्ज सीट दाखिल किया है। पेनड्राइव, लेटर और कोडवर्ड में भेजते थे जानकारी
जांच में सामने आया है कि, नक्सली पेनड्राइव और लिफाफों में बंद पत्रों के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करते थे। ये आरोपी रायपुर, सिमगा, नवापारा राजिम और बिलासपुर में मीटिंग करते थे।
मीटिंग में शामिल होने के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जाता था। इसमें गिरधर नाग, संदेव पोडियम और अन्य आरोपी जंगल से शहर तक कूरियर (जानकारियों का आदान–प्रदान करने वाला) का काम करते थे।
वे बड़े नेताओं के निर्देश पर विस्फोटक सामग्री और सूचनाएं लेकर शहर आते और यहां से जरूरत का सामान वापस ले जाते थे। एसआईए ने जांच के दौरान इन नक्सलियों से 300 ग्राम सोना (बिस्किट के रूप में), 2.5 लाख कैश, लैपटॉप, बड़ी संख्या में पेनड्राइव और मोबाइल फोन मिले थे।