दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को 78 साल की उम्र में निधन हो गया

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। उनका हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौत से पहले का उनका आखिरी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि, कुछ लोग मेरे लिए दुआओं की जगह बद्दुआ कर रहे हैं। लेकिन वो मेरे से अधिक बीमार पड़ा हुआ व्यक्ति है। मेरी जनता काफी अच्छी है। उनकी दुआओं से मैं कुछ दिन में लौट आऊंगा।

बता दें कि, डोमनलाल कोर्सेवाडा का पार्थिव शरीर आज 11 बजे रायपुर पहुंचेगा। उसके बाद रायपुर से भिलाई, दुर्ग होते हुए उनके पैतृक गांव भेण्ड्रा तक अंतिम विदाई दी जाएगी। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है। CM विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।