दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। उतई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।

आरोपियों के पास से लगभग 6.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

19 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिसाली में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में है।

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी कविराज लीमा (45), निवासी रिसाली सेक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया।

तलाशी में 3.554 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

दूसरी कार्रवाई

ग्राम पतोरा क्षेत्र में दो अन्य आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दो युवक मोटरसाइकिल पर गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

संदिग्धों को पकड़ने के बाद, तलाशी लेने पर उनके पास से 2.975 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए।

जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.40 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी मिलेश कुमार प्रजापति (26) निवासी ग्राम पतोरा और नंद कुमार यादव (36) निवासी उतई को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।