रायपुर स्थित श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SSIPMT) के कैंपस में आयोजित दो दिवसीय “अग्रेसिता” फेस्ट इस बार खास आकर्षण के साथ आयोजित किया जा रहा

Chhattisgarh Crimesरायपुर स्थित श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SSIPMT) के कैंपस में आयोजित दो दिवसीय “अग्रेसिता” फेस्ट इस बार खास आकर्षण के साथ आयोजित किया जा रहा है। फेस्ट के समापन समारोह में मशहूर गायक फहीम अब्दुल्ला अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

29 मार्च, रविवार को होने वाले इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में फहीम अपने लोकप्रिय और ट्रेंडिंग गानों की लाइव परफॉर्मेंस देंगे। “सैयारा” टाइटल ट्रैक से पहचान बनाने वाले फहीम के गानों पर सोशल मीडिया में करोड़ों रील्स बन चुकी हैं और उनके गीत युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।कई टेक्निकल और क्रिएटिव प्रतियोगिताएं भी आयोजित

संस्था के चेयरमैन निशांत त्रिपाठी के अनुसार फहीम को बुलाने के लिए कैंपस में वोटिंग कराई गई थी, जिसमें छात्रों ने सबसे ज्यादा पसंद उन्हें दी। इसके अलावा इंडियन आइडल फेम गायक कार्तिक रमन भी स्पेशल एक्ट के लिए कार्यक्रम में शामिल होंगे।

म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ-साथ फेस्ट में कई टेक्निकल और क्रिएटिव प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें अलग-अलग कॉलेजों के छात्र हिस्सा लेकर आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जिसकी जानकारी SSIPMT की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।