भिलाई में अवैध सट्टा और जुआ के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने भिलाई नगर और पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

Chhattisgarh Crimesभिलाई में अवैध सट्टा और जुआ के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने भिलाई नगर और पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने नगदी, मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी और अन्य सामान मिलाकर करीब 2 लाख 51 हजार रुपए का सामान जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।भिलाई के सेक्टर-5 में चल रहा था सट्टा पहली कार्रवाई भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-5 क्रॉस स्ट्रीट-4 में मंच के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वहां सट्टा पट्टी लिख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड की। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को सट्टा लिखते हुए पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से नगद रकम और कई मोबाइल फोन जप्त किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध तरीके से पैसे कमाने के लिए सट्टा चला रहे थे। इस मामले में संजय सेनापति, संतोष कुमार चौहान, दिनेश कुमार और मनीष को गिरफ्तार किया गया है। जप्त सामान की कुल कीमत करीब 43 हजार रुपए बताई गई है।

भिलाई-3 में भी पुलिस ने की कार्रवाई दूसरी बड़ी कार्रवाई पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के भिलाई-3 में नूतन चौक शिव मंदिर के पास की गई। यहां कुछ लोग अंकों के आधार पर रुपये का दांव लगाकर सट्टा जुआ चला रहे हैं। सूचना के बाद थाना पुरानी भिलाई और क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। मौके पर पांच लोगों को सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 1 लाख 67 हजार 600 रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, रजिस्टर, कैलकुलेटर और अन्य सामान जप्त किया गया। कुल जप्ती 2 लाख 8 हजार 600 रुपए की बताई गई है।

पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार इस मामले में राजेश कुमार सचदेव, रवि बिसाई, मानसिंग यादव, मोहन साहू और धर्मेश सोनी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 तथा बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।