छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान फिलहाल सामान्य बना हुआ

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान फिलहाल सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में शुक्रवार को एक से दो जगहों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

इससे पहले रायपुर में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई थी। वहीं सरगुजा में शाम को तेज आंधी बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई।

नाबालिग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी। दूसरे पेड़ के नीचे खड़ी 2 लड़कियां भी चपेट में आ गईं, लेकिन वे बच गईं। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।