प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा

Chhattisgarh Crimesप्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत कई जिलों के लिए गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान का खतरा बना हुआ है।

विभाग के मुताबिक इन जिलों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। यह अलर्ट सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.5°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ।