छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों की सगाई हो गई थी। शादी में देरी होने पर दोनों ने ऐसा कदम उठाया है। 8 अप्रैल को ग्राम एडूकला के जंगल में पेड़ पर लटकी दोनों की लाश मिली।
मामला छाल थाना क्षेत्र का है। परिजनों के मुताबिक, लड़के ने अपने घरवालों से नई बाइक खरीदने 20 हजार लिए थे, लेकिन उसने 16 हजार खर्च कर दिए। शादी के लिए अलग पैसे मांग रहा था। आर्थिक रुप से कमजोर परिवार पैसे नहीं होने के कारण शादी के लिए रुका था। इसी बीच बच्चों ने ऐसा कदम उठा लिया।
अब जानिए पूरी कहानी
परमेश्वरी अगरिया (20) रानीखेत की रहने वाली थी। रामकुमार अगरिया (25) भुंडीबाहरी का रहने वाला था। साल 2024 में एडू के रास्ते में नाले पर पुल बन रहा था। उसी समय रामकुमार मजदूरी पर जाता था, तभी उसकी मुलाकात परमेश्वरी से हुई। साल भर के अफेयर के बाद दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के घर वाले भी मान गए थे।
परमेश्वरी अगरिया (20) के पिता प्रताप सिंह अगरिया ने बताया कि करीब 6 महीने पहले लड़के के घरवाले सगाई के लिए आए थे, तब दोनों की सगाई हुई। लेकिन उसके बाद शादी की बात आगे नहीं बढ़ाई, जबकि कई बार कहा गया। लड़के का उनके घर आना-जाना था, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी साफ नहीं है।
रुपए खर्च कर देने की
बताया जा रहा है कि रामकुमार अगरिया ने नई बाइक लेने के नाम पर पैसे लिए थे। शादी के लिए वह अलग पैसा मांग रहा था, तो उसके घरवाले आर्थिक परेशानी की बात करने लगे।
महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखा शव
8 अप्रैल की सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत छाल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके पर ही दोनों के मोबाइल फोन मिले हैं, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।