छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ढाबे पर अवैध रूप से डीजल की खरीद-बिक्री की जा रही थी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ढाबे पर अवैध रूप से डीजल की खरीद-बिक्री की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने ढाबे पर दबिश दी और वहां से प्लास्टिक के जर्किन में भरे करीब 160 लीटर डीजल जब्त किया। पुलिस ने ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गारे में संचालित अपना ढाबा का संचालक ज्वलनशील पदार्थ डीजल अवैध रूप से संग्रहित कर रखा है। इससे किसी भी समय बड़ी घटना होने की आशंका बनी हुई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल ढाबा पहुंची और मौके पर जांच की। जांच के दौरान प्लास्टिक जर्किनों में 160 लीटर डीजल भरा मिला। बरामद डीजल 50-50 लीटर क्षमता वाले जर्किन में रखा गया था।

जांच में सामने आया कि ढाबा संचालक बिना किसी सुरक्षा उपाय के सार्वजनिक स्थान पर डीजल अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे हुए था। पुलिस ने ढाबा संचालक दिलहरण कश्यप (46 वर्ष), निवासी ग्राम सलखन से पूछताछ की।