छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 23 तक पहुंच गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 23 तक पहुंच गया है। 3 और घायल मजदूरों ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल 36 मजूदर झूलसे थे। 13 घायलों का इलाज अभी जारी है। घटना की शुरूआती जांच में लापरवाही सामने आने पर वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज हुई है।

इस कार्रवाई पर उद्योगपति नवीन जिंदल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जांच से पहले अनिल अग्रवाल का नाम FIR में शामिल करना गंभीर चिंता का विषय है। पहले घटना की जांच होनी चाहिए, सबूतों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

24 घंटे में 3 घायल मजदूरों ने तोड़ा दम

शनिवार को रायपुर के कालड़ा हॉस्पिटल में 2 घायलों की इलाज के दौरान जान चली गई। इनमें उमेंद्र शाह और मध्यप्रदेश के रहने वाले किस्मत अली शामिल है। वहीं, शुक्रवार को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में एडमिट बंगाल के मजदूर सुब्रोतो जेना (80-90% झुलसे) ने भी दम तोड़ दिया था।