छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मां ने अपने ढाई साल के बच्चे का सिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मां ने अपने ढाई साल के बच्चे का सिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने बच्चे के अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में बच्चे का शव जंगल में खाई में मिला, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला का नाम सोनमति सरोती मंछवार है। मायके जाने के दौरान उसने बेटे को गोद से नीचे उतार दिया, लेकिन बेटे ने पैदल चलने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर महिला ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वह नशे में थी। इसके बाद वह मायके चली गई। पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

 

दरअसल, ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा के रहने वाले बोधसाय मंछवार (28) ने 19 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसके साढ़े 4 साल की बेटी ढूलबाई और ढाई साल का बेटा अनुज मंछवार है।

 

गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वह जंगल में चार तोड़ने के लिए गया था, उस समय घर में पत्नी और दोनों बच्चे मौजूद थे। दोपहर में जब वह घर लौटा तो घर सूना मिला। शाम को उसकी साढ़े 4 साल की बेटी ढूलबाई अकेले घर पहुंची।

 

पूछने पर बच्ची ने बताया कि मां उसे घर भेजकर छोटे भाई अनुज को लेकर रानी गौवा स्थित नानी के घर गई है। ऐसे में बोधसाय ग्रामीणों के साथ रात में उनकी तलाश के लिए निकला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

 

अगले दिन सुबह उसकी पत्नी सोनमति अकेले घर लौटी। वह शराब के नशे में थी और अनुज के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी देने के बजाय टालमटोल करती रही। लगातार 2 दिनों तक परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।