
पूरन मेश्राम/मैनपुर।
उंदन्ती टाइगर रिजर्व कोर जोन इलाका के सैकड़ो ग्रामीण सुबह 6:00 बजे से ही एन एच 130 C जुगाड़ बैरियर नाका के पास मुख्य मार्ग में सैद्धांतिक तरीके से अपने हक अधिकार के लिए चक्का जाम कर दिया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार अभी संख्या लगभग 1000 प्लस होगी और बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। ज्ञात हो कि पुस्तम मांझी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अमाड़ एवं उनके सहयोगियो के द्वारा 15 दिन पूर्व कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने पट्टा बहाल नाला में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बन रहे पुलिया निर्माण को पिछले कुछ समय से ठेकेदार के द्वारा बंद कर दिये जाने एवं आवागमन के लिए एक रपटा बना हुआ था जिसे पुलिया निर्माण के लिए तोड़ दिया गया और नाला पर कच्ची मिट्टी और रेती से अस्थाई रपटा बनाया गया है जो हल्की बारिश में बह जाने की आशंका है। बरसात के मौसम मे स्थिति और गंभीर हो जाएगी तथा अमाड़ देवझर देवली और कुमकोट जैसे गांव का संपर्क पूरी तरह से टूट जाएगा। आवागमन बाधित होने से सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं स्कूली बच्चों मरीज एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आएगी।पुलिया निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले संबंधित विभाग एवं ठेकेदार के द्वारा वन विभाग से एनओसी के लिए कोई पत्राचार नहीं किया गया और टेंडर प्रक्रिया के बाद में अब जाकर डीजीपीएस सर्वे किया जाना को बताया जा रहा है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मूलभूत बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसता क्षेत्रवासियों ने सड़क पानी बिजली पुल पुलिया के लिए कईयो बार शासन प्रशासन को पत्राचार आवेदन निवेदन किया गया लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला मजबूरी में इस तरह के रुख अख्तियार करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों तरफ मोटर गाड़ियों की लंबी लाइन और आवागमन बाधित हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। चक्का जाम में स्कूली बच्चों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।