नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर गुतुरमा के पास मंगलवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Chhattisgarh Crimesनेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर गुतुरमा के पास मंगलवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जो उसकी मौत का कारण बनीं। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर सरईपारा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रक पत्थलगांव से सीतापुर की ओर आ रहा था। सामने से हुई टक्कर में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। वह सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया। युवक के पास मोबाइल या कोई दस्तावेज नहीं मिला। बाइक का नंबर प्लेट भी नहीं था, जिसके कारण उसकी शिनाख्त करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

युवक की फोटो सोशल मीडिया पर भी साझा कर पहचान की कोशिश की गई। दोपहर बाद युवक के जशपुर जिले के ग्राम लुड़ेग का निवासी होने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस ने लुड़ेग गांव में सूचना भेज दी है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।