मुंगेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesमुंगेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिले में गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार तथा सेवन में लिप्त 18 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा जैसे सूखे नशे में लिप्त और युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेलने वाले या बेचने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

मुंगेली पुलिस क्षेत्र में अशांति फैलाने और नशे की गतिविधियों में शामिल होकर आमजन को परेशान करने वाले व्यक्तियों पर बीट प्रणाली के माध्यम से लगातार नजर रख रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन व्यक्तियों को पकड़ा।

इसी क्रम में, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170, 126(बी) और 135(3) के तहत कुल 18 अनावेदकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

जिन अनावेदकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है-

  • अनिल खरसायन (38, केसवपुर तिलक वार्ड),
  • सुनील शिवारे (36, केसवपुर),
  • श्यामू कोसले (29, केसवपुर),
  • अमोन मसीह (20, सुरीघाट),
  • रामू कोसले (30, केसवपुर),
  • करण लहरे (25, केसवपुर तिलक वार्ड),
  • शिव यादव (30, विनोबा नगर वार्ड),
  • पवन सोनकर (21, सोनार पारा),
  • जय साहू (21, सरदार पटेल वार्ड),
  • सतीश ठाकुर (20, रामगोपाल तिवारी वार्ड),
  • गुलशन सिंह ठाकुर (34, रामगोपाल तिवारी वार्ड),
  • दिवी पाठक (25, पुलपारा),
  • सूर्याश सिंह ठाकुर (21, रामगोपाल तिवारी वार्ड),
  • अवि पाठक उर्फ लक्की पाठक (23, रामगोपाल तिवारी वार्ड)
  • गिरीश ठाकुर (24, रामगोपाल तिवारी वार्ड)
  • विजय सारथी (27 राजेन्द्र वार्ड सारथी मोहल्ला)
  • सूरज देवांगन (27 निवासी विनोवा भावे वार्ड)
  • संजय पाण्डेय (33 निवासी खर्रीपारा)

इन सभी आरोपियों को हिरासत मे लेकर मुकदमा तैयार करते हुये धारा 170,126(बी),135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुये न्यायालय पेश किया गया है।