छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अगले 3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद 2 दिन तक तापमान लगभग ऐसा ही बना रहेगा।
प्रदेश के मध्य हिस्सों में 24 से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।
तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44°C और अंबिकापुर में सबसे कम 19.6°C दर्ज किया गया।