सोलर पैनल तीन महीना से बंद होने से अंधेरों में ग्रामीणों की जिंदगी

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

पूरन मेश्राम/मैनपुर।विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोचेंगा के आश्रित ग्राम गाजीमुडा़ के भद्रीपारा सौर उर्जा पैनल तीन माह से बंद होने के कारण ग्रामीणों को अंधेरों में जिंदगी गुजारनी पड़ रही है।

विद्युत विहीन गाँव भद्रीपारा में सौर ऊर्जा पैनल 2015 में 24 बैटरी और 24 प्लेट के साथ स्थापित कर दिया गया लेकिन सौर ऊर्जा विभाग के द्वारा बैटरी इन्वायर्टर वायर को खुला में ही स्थापित कर छोड़ दिया गया जहां ग्रामीणों के द्वारा सुरक्षा की दृष्टिकोण से वहीं पर खपरैल नुमा झोपड़ी बनाकर प्लांट तैयार किया गया। जो जर्जर हो गया है। बगल में 24 सौर ऊर्जा प्लेट लगा हुआ है। सौर ऊर्जा प्लांट तैयार करने के लिए भी विभाग दिलचस्पी नहीं दिखाई।शुरुआती दौर में लगभग 3 साल तक ठीक-ठाक जलता रहा फिर वही हाल एक बार बैटरी भी बदला गया है। तब कहीं आधा एक घंटा रोशनी दिया करता था लगभग 3 महीना से 1 मिनट भी नहीं जल पाता जिसके कारण ग्रामीणों को अंधेरों में जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। मोबाइल रहने के बाद भी स्विच ऑफ के मजबूरी से युवाओं को बेहद परेशान होते देखा गया है।अंधेरों में सांप बिच्छू का डर, बच्चों के पढ़ाई बाधित होने एवं गर्मियों के दिनों में कैसे वहां के रहवासी रात गुजारते होंगे समझ जा सकता है।

ग्राम के जागरूक युवा अभिराम मरकाम ने जानकारी में बताया कि हमारे गांव की जनसंख्या 125 एवं मकान संख्या 25 के आसपास है सौर ऊर्जा प्लांट में खराबी आ जाने के कारण लगभग 3 महीना विद्युत आपूर्ति 24 घंटा बंद होने के कारण भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गनीमत है,साल भर के उधारी में बैटरी वाला टॉर्च 2 से 3 हजार में खरीद कर उसी से पारा वासियो को काम चलाना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में बिना बिजली के वक्त बिताना कष्टदायक हो गया है।

भद्रीपारा के अभिराम मरकाम, छबिलाल, रूपेश मरकाम, टिकेश जगत,

केशनाथ नेताम, फूलचंद नेताम, रोहित कुमार, शांतिबाई ओटी, रैला मति ओटी, जोहत्तरीन मरकाम, लक्ष्मीबाई जगत, जयंतीन बाई यादव, रमूला बाई मरकाम, चंद्रिका बाई मरकाम ने जिला के कलेक्टर और संबंधित विभाग से बंद पड़े सौर ऊर्जा संयंत्र को मरम्मत कराके चालू कराने की मांग किया गया है।