बलरामपुर के डूमरखी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब शनिवार सुबह एक सरपंच के कुएं में एक लापता महिला का शव तैरता हुआ मिला

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर के डूमरखी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब शनिवार सुबह एक सरपंच के कुएं में एक लापता महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

मृतका की पहचान डूमरखी पुरान पारा निवासी 50 वर्षीय लखपतिया, पति सूदन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बीते गुरुवार से अपने घर से लापता थी, जिसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत जानकारी दी,जांच जारी

ग्रामीणों ने कुएं में शव दिखाई देने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।