छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम बदला हुआ रहेगा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी संभागों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है। कल यानी 5 मई को एक्टिविटी और तेज होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

पिछले 24 घंटे में उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। वहीं बाकी क्षेत्रों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है।

प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज हुआ।