विद्यासागर को कक्षा पांचवी में 94.15% अंक
पूरन मेश्राम/मैनपुर।
विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के कचना धुर्वा पब्लिक स्कूल खुशियार बरछा शोभा मे कक्षा पांचवी का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा पांचवी में विद्यासागर मरकाम पिता दीनाचंद मरकाम ने 94.15% अंकों के साथ प्रथम और नरेंद्र कुमार मरकाम पिता जेठू राम मरकाम 94% अंकों के साथ द्वितीय स्थान और नंदिका नेताम पिता बिकऊ राम नेताम ने 88.1 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।छात्र-छात्राओं के इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के प्राचार्य सागर मरकाम शिक्षक मोरत साय मरकाम,भारती सोनवानी,संगीता कहार, कचना धुर्वा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर घनश्याम मरकाम,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मानसिंह मरकाम,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार नेताम ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं। वही जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम,श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, जनपद सदस्य फूलचंद मरकाम, श्रीमती रमूला बाई मरकाम, जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के अध्यक्ष पतंग मरकाम, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुनील कुमार मरकाम सहित क्षेत्रवासियो ने इन बच्चों के मेहनत को सराहना करते हुए राजापडा़व क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया है।