कोरबा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesकोरबा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मानिकपुर पुलिस चौकी ने आरोपियों के पास से 20 पाव देसी प्लेन शराब और 200 रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष ब्लॉक के दो व्यक्ति एक्टिवा वाहन पर देसी शराब रखकर कुआभट्टा स्थित देसी शराब भट्टी के पास दुकान खुलने से पहले अवैध रूप से बेच रहे हैं।

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा

सूचना के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 180 ML वाली 20 पाव देसी प्लेन शराब और शराब बिक्री से मिली 200 रुपये की रकम बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अवैध शराब बेचने की बात कबूल की।