मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल यानी 13 मई से फिर अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया

Chhattisgarh Crimesमौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल यानी 13 मई से फिर अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक इसका प्रदेश के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

 

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सबसे कम रहा।