धमतरी जिले में एक युवक ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा में हुई। युवक को टावर पर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। युवक की पहचान ग्राम भेंड्रा निवासी याद राम साहू (30) पिता मनोज साहू के रूप में हुई है। वह दोपहर की कड़ी धूप में ट्रांसमिशन टावर पर करीब 50 फीट की ऊंचाई तक चढ़ गया था। शराब के नशे में था युवक
बताया जा रहा है की युवक एक किसान है और वह अपने ट्रैक्टर से टावर तक पहुंचा फिर टावर पर चढ़ गया। जब वह टावर में चढ़ा तो शराब के नशे में था। पारिवारिक विवाद से तंग आ कर याद राम साहू ने यह कदम उठाया था।
दोनों पत्नियाँ साथ रखने की डिमांड थी
मिली जानकारी के अनुसार युवक की 2 पत्नियां हैं और उनकी आपस में बनती नहीं है जिसकी वजह से पारिवारिक कलह बना रहता है। वह चाहता है कि दोनों पत्नियाँ साथ में उसके घर पर रहे। इन सभी मानसिक परेशानियों के चलते वह 50 फिट ऊपर बिजली के टावर पर चढ़ गया था। शर्त के साथ निचे उतरा युवक
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे लाने की कोशिश की। बड़ी मशक्कत के बाद वीडियो ना बनाए जाने की शर्त के साथ पुलिस युवक को नीचे उतरने में सफल रही