रायपुर नगर निगम ने शहर में यातायात बाधा और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर नगर निगम ने शहर में यातायात बाधा और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को निगम के जोन-1 क्षेत्र में होटल पैराडाइज से गोंदवारा अंडरब्रिज तक कार्रवाई करते हुए करीब 20 अवैध कब्जे हटाए गए। इसके साथ ही 15 अवैध पाटों को भी तोड़ा गया।

नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाकर मार्ग को कब्जामुक्त कराया। निगम का कहना है कि इससे इलाके में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

इस कार्रवाई के दौरान टीम ने ऐसे पाटों को भी हटाया जो नालियों की सफाई में बाधा बन रहे थे। निगम अधिकारियों के मुताबिक अवैध पाटों की वजह से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ रही थी।

निगम अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान जोन-1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा, कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख और उप अभियंता अंकिता सोनवर्षा समेत निगम के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों और यातायात बाधा के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।