छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक खेत से 74 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक खेत से 74 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान परबत साहू के रूप में हुई है, जो अपने ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के भैंसबोड़ और सोनपुर गांव के बीच खार इलाके की है। खेत से गुजर रहे लोगों ने शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

3-4 दिन पहले अपने ससुराल से मायके जाने निकली थीं

थाना प्रभारी अवधराम साहू ने बताया कि मृतका परबत साहू (74) थीं। वह तीन-चार दिन पहले अपने ससुराल से मरौद स्थित मायके जाने के लिए निकली थीं। परिजनों ने बताया कि वह अक्सर मायके जाती रहती थीं।

पुलिस जांच जारी

मायके न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच, भैंसबोड़ और सोनपुर के खार में उनका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।