बिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया है। बॉयफ्रेंड उसे बाइक पर घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन ले गया। जहां पहले से 2 दोस्त मौजूद थे। बाद में तीनों ने मिलकर सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

वहीं, एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने 15 साल की छात्रा को प्यार में फंसाया। फिर उसे बाइक पर बैठाकर होटल ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को यह बताने पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। अब सिलसिलेवार पढ़िए दोनों घटनाएं…

केस- 1 बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग किया गैंगरेप

पहला मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 13 साल की छात्रा ने सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 5 मई को वह अचानक लापता हो गई। रिश्तेदारों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।