कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए

Chhattisgarh Crimesकोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 26 लाख 62 हजार 410 रुपए बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी का मार्गदर्शन रहा।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय सोनवानी और साइबर टीम ने जिले के सभी थाना-चौकी स्टाफ के साथ मिलकर गुम मोबाइलों को ट्रेस किया। मोबाइलों की खोज Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल की तकनीकी सहायता से की गई।

पुलिस ने विभिन्न जिलों और राज्यों से मोबाइल बरामद किए। इनमें Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus जैसी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं।

पांच महीने में 300 से अधिक मोबाइल बरामद

साइबर पुलिस थाना कोरबा के अनुसार पिछले पांच महीनों में 300 से अधिक गुम मोबाइल ट्रैक कर उनके मालिकों को वापस दिलाए जा चुके हैं।

मंगलवार को साइबर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 150 लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

ऐसे करें शिकायत

पुलिस ने बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में नागरिक CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

प्रक्रिया के तहत:

  • https://www.ceir.gov.in पर जाएं
  • “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें
  • मोबाइल की जानकारी दर्ज करें
  • पुलिस शिकायत की कॉपी अपलोड करें
  • पहचान पत्र और मोबाइल खरीद का बिल संलग्न करें

आवेदन के बाद पुलिस और टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल को ट्रैक करती हैं। मोबाइल मिलने पर संबंधित थाना या साइबर सेल द्वारा शिकायतकर्ता को सूचना दी जाती है।

साइबर अपराध पर भी दी सलाह

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाना एवं साइबर सेल में सूचना दें।

साथ ही साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

पुलिस का कहना है कि तकनीक के बेहतर उपयोग और सतत अभियान के जरिए गुम मोबाइलों की बरामदगी तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास लगातार जारी रहेगा।