छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद दोस्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़की पर संबंध बनाने का प्रेशर डालने लगे। वे गंदे-गंदे इशारे भी करते थे।
लड़कों की हरकतों से तंग आकर नाबालिग ने अपने भाई को सारी बातें बताई, जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे। भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बॉयफ्रेंड समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है। सभी आरोपी मजदूरी करते हैं, पुलिस ने उन्हें जेल में डाल दिया है।
जानकारी के मुताबिक होरी लाल चौहान (30) मजदूरी का काम करता है। लड़की की उम्र 17 साल है, उसने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों एक ही गांव का रहने वाले हैं।पिछले 2 सालों से होरी लाल और नाबालिग लड़की का अफेयर चल रहा था।
इस बीच उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। इस दौरान होरी लाल ने धोखे से लड़की का न्यूड वीडियो बना लिया था। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया। होरी लाल के दोस्त भी मजदूरी करते हैं। वीडियो देख उनकी भी नीयत बिगड़ने लगी थी। वे लड़की को देखकर अश्लील इशारें करते थे।