बस्तर संभाग में नक्सल मामलों की सुनवाई को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने जगदलपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत स्थापित कर दी

Chhattisgarh Crimesबस्तर संभाग में नक्सल मामलों की सुनवाई को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने जगदलपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत स्थापित कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, जगदलपुर स्थित नामित अपर सत्र न्यायालय को NIA विशेष न्यायालय के रूप में अधिसूचित किया गया है। जिसमें केवल NIA के जांच के मामलों की सुनवाई होगी।

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश और राज्य सरकार से परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। विशेष अदालत का अधिकार क्षेत्र बस्तर संभाग के जिलों तक रहेगा। जिसमें दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, कोंडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर सहित अन्य जिले शामिल हैं।

लंबे समय से थी जरूरत

बस्तर क्षेत्र में नक्सल हिंसा से जुड़े कई बड़े और संवेदनशील मामले वर्षों से न्यायिक प्रक्रिया में लंबित हैं। इनमें झीरम घाटी हमला, दंतेवाड़ा में भीमा मंडावी की हत्या और नारायणपुर सहित अन्य जिलों में हुई कई राजनीतिक और नक्सली घटनाएं शामिल हैं। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए NIA ने विशेष अदालत की मांग की थी।