राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल की बिल्डिंग में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल की बिल्डिंग में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह 10 बजे से लगी आग पर अब तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी।

जेसीबी से शॉप के सामने का हिस्सा तोड़कर फायर कर्मी अंदर घुसे और आग बुझाने का प्रयास किया। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया था। बताया जा रहा एमसीबी का बटन उठाने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ था।

शॉप के अंदर बड़ी मात्रा में गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, टायर, ट्यूब, प्लास्टिक का सामान और लुब्रिकेंट्स (ज्वलनशील तेल) रखे हुए थे, जिससे आग फैली है। आग पर काबू पाने तकरीबन 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद ली गई।

रायपुर में आज पानी का शॉर्टेज

आग बुझाने के लिए 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लग चुकी हैं। आज शहर में फिल्टर प्लांट की वजह से पानी सप्लाई प्रभावित है। ऐसे में चुनौती और ज्यादा है, फिलहाल आग बुझाने तालाब का पानी भी इस्तेमाल किया गया। नया रायपुर से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई थी।