रविवार, 28 जून को वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और ऑफिस में उनकी नेतृत्व क्षमता चर्चा में रहेगी। मकर राशि वालों का रुका हुआ प्रोजेक्ट अचानक गति पकड़ सकता है।
वृश्चिक राशि वालों को कार्यस्थल पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छे नतीजे मिलेंगे। धनु राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। कुंभ राशि वालों के लिए टीमवर्क और पार्टनरशिप से सफलता मिलने के योग हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – सिक्स ऑफ पेन्टाकल्स किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। परिवार में अपनापन और भावनाओं का अच्छा माहौल रहेगा। बड़ों के आशीर्वाद से मानसिक शांति मिलेगी। पैसों से जुड़ा कोई पेंडिंग मामला सुलझ सकता है। भाई-बहनों के बीच विश्वास और आपसी समझ बढ़ेगी। आर्थिक और भावनात्मक, दोनों स्तरों पर अच्छा तालमेल महसूस होगा। आपका दिन शांत और संतोष देने वाला रहेगा।
करियर – सहकर्मी आपकी ईमानदारी और कार्यशैली की तारीफ करेंगे। पुराने निवेश से अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से गाइडेंस पाकर आप अपनी दिशा मजबूत बनाएंगे। शिक्षा या सोशल सर्विस से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरेगी और सम्मान मिलेगा। लव – लव लाइफ में उदारता और सच्ची भावनाओं का दौर रहेगा। अपने पार्टनर के लिए कोई छोटा सरप्राइज तैयार कर सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी और बातचीत में गर्मजोशी आएगी। जो लोग अकेले हैं, वे किसी सच्चे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। आपसी विश्वास से संबंध मजबूत होंगे। प्यार में स्थिरता और सुकून महसूस होगा। हेल्थ – शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अनियमित खानपान से बचना जरूरी है। ध्यान और सैर से मानसिक शांति मिलेगी। आयुर्वेदिक या प्राकृतिक उपचार फायदेमंद साबित होंगे। दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें और काम का बोझ सीमित रखें। लकी कलर – पिजन ग्रे, लकी नंबर – 4

वृष – किंग ऑफ वाण्ड्स दिन आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और नेतृत्व से भरपूर रहेगा। आप किसी बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में आपकी राय को अहमियत दी जाएगी। घर में बड़े सदस्यों का स्नेह मिलेगा। बच्चों की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास इतना मजबूत रहेगा कि आप हर स्थिति में संतुलन बनाए रखेंगे और दूसरों को प्रेरित करेंगे।
करियर – ऑफिस में आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल और नेतृत्व क्षमता चर्चा का विषय बनेगी। बॉस आपके फैसलों पर भरोसा करेंगे। युवा लोग किसी सेमिनार या वर्कशॉप में शामिल होकर खुद को और बेहतर बनाएंगे। टीमवर्क में शानदार सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता साबित करने के लिए यह अच्छा समय है। लव – प्रेम संबंधों में मजबूती और सम्मान का भाव रहेगा। अपने पार्टनर को नई दिशा देने वाले फैसले ले सकते हैं। रिश्ते में भरोसा और समझदारी बढ़ेगी। अपने साथी की भावनाओं को समझें और बातचीत में कोमलता बनाए रखें। हेल्थ – डाइट में प्रोटीन और हरी सब्जियां शामिल करें। सिरदर्द या ब्लड प्रेशर से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए आराम लें। मॉर्निंग वॉक से ताजगी मिलेगी। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए शांत वातावरण में समय बिताएं। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3

मिथुन – किंग ऑफ स्वोर्ड्स आप किसी पुराने भावनात्मक बंधन या उलझन से मुक्त होने का विचार करेंगे। परिवार में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन मानसिक शांति के लिए यह जरूरी कदम होगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से दूरी आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। दिन आपको अंदर से मजबूत बनाएगा।
करियर – काम में बदलाव की इच्छा मजबूत रहेगी। आप एक जगह ठहराव महसूस कर सकते हैं और नई दिशा तलाशने का प्लान करेंगे। ऑफिस में कुछ फैसले भावनाओं में नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल होकर लेने होंगे। सहकर्मियों से थोड़ी दूरी बनाकर खुद पर फोकस करना बेहतर रहेगा। किसी प्रोजेक्ट में रुकावट आई हो, तो नए अवसरों की तलाश करें। लव – लव लाइफ में असमंजस या दूरी महसूस हो सकती है। किसी पुराने झगड़े या गलतफहमी को लेकर जो भावनाएं दबी थीं, उन्हें साफ करने का समय है। जो लोग रिश्ते से बाहर आना चाहते हैं, उन्हें आज आत्मविश्वास मिलेगा। सिंगल लोग अपने पास्ट से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। आत्मसम्मान को महत्व दें। हेल्थ – पाचन से जुड़ी परेशानी रह सकती है। पानी ज्यादा पिएं और मानसिक तनाव कम करें। प्राणायाम से राहत मिलेगी। ज्यादा कैफीन या जंक फूड से बचें। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

कर्क – एट ऑफ कप्स दिन उत्सव और अपनेपन का है। परिवार या मित्रों के साथ किसी खुशी के पल में शामिल होने का अवसर मिलेगा। घर का माहौल गर्मजोशी से भरा रहेगा और पुरानी नाराजगी दूर हो सकती है। गृहिणियां किसी खास पकवान की तैयारी में व्यस्त रहेंगी। बच्चों की सफलता या किसी पारिवारिक खबर से खुशी बढ़ेगी। खुशियां बांटने से रिश्ते मजबूत होंगे।
करियर – ऑफिस में टीमवर्क का फायदा मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल से काम तेजी से आगे बढ़ेगा। किसी प्रोजेक्ट की सफलता पर जश्न मनाने का मौका मिल सकता है। जो लोग फ्रीलांसिंग या क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें नई पहचान मिल सकती है। अपनी उपलब्धियों का आनंद लें और नए अवसरों के लिए तैयार रहें। लव – लव लाइफ में मधुरता और स्नेह का माहौल रहेगा। कपल्स एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे और पुराने मनमुटाव खत्म होंगे। सिंगल लोगों को किसी मित्र के माध्यम से नया कनेक्शन मिल सकता है। रिश्तों में खुलापन और हंसी-मजाक बॉन्ड को गहरा करेगा। हेल्थ – शारीरिक रूप से आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। ओवरईटिंग या ज्यादा मीठा खाने से बचें, ताकि पेट हल्का रहे। संगीत और सोशल लाइफ आपकी हेल्थ को बेहतर बनाएगी। लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 6

सिंह – थ्री ऑफ कप्स आप तेज निर्णयों और दृढ़ता से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार के लोग आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास से प्रभावित रहेंगे। बुजुर्गों की सलाह सुनना फायदेमंद होगा। घर के कामों में कुछ नयापन लाने की कोशिश रहेगी। दिन में कुछ अनपेक्षित परिस्थितियां आपको तुरंत फैसला लेने पर मजबूर कर सकती हैं, लेकिन संयम बनाए रखना जरूरी होगा।
करियर – काम में तेजी और उत्साह का माहौल रहेगा। ऑफिस में अपनी बात साफ तरीके से कहेंगे, जिससे कई लोग प्रभावित होंगे। नए प्रोजेक्ट्स पर तुरंत काम शुरू करने का मन करेगा। हालांकि जल्दबाजी से बचना जरूरी है, क्योंकि गलतियों की संभावना रह सकती है। आत्मविश्वास और साहस के साथ आगे बढ़ें। लव – लव लाइफ में स्पष्टता की जरूरत है। आप पार्टनर से खुलकर बात करना चाहेंगे, लेकिन शब्दों में कठोरता न आने दें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें भावनाएं व्यक्त करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। किसी पुराने विवाद पर सुलह की कोशिश करें। सिंगल लोगों के लिए यह समय सेल्फ-कंट्रोल का है। हेल्थ – ऊर्जा ज्यादा रहेगी, लेकिन अधिक थकान से बचें। ब्लड प्रेशर या सिरदर्द जैसी हल्की समस्या परेशान कर सकती है। शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और डीप ब्रीदिंग करें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

कन्या – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स आज भावनाओं की गहराई में उतरने का दिन है। परिवार के लोगों के प्रति स्नेह और करुणा बढ़ेगी। आप सभी की बातें संवेदनशीलता से सुनेंगे और माहौल शांत रखेंगे। घर में देखभाल और प्रेम का सुंदर वातावरण बनेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से बातचीत आत्मिक सुकून देगी। बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा। यह दिन अपने दिल की आवाज सुनने का है।
करियर – ऑफिस में किसी सहकर्मी को सपोर्ट देने से आपकी छवि और निखरेगी। मधुर व्यवहार से फायदा मिलेगा और आपके सुझावों को सराहा जाएगा। अगर आप क्रिएटिव फील्ड या काउंसलिंग से जुड़े हैं, तो आपका विजन चमकेगा। निर्णय दिल से लें, लेकिन काम में प्रैक्टिकल सोच बनाए रखें। संतुलन ही सफलता की कुंजी रहेगा। लव – लव रिलेशंस में कोमलता और भावनात्मक जुड़ाव का माहौल रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को गहराई से समझेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने बॉन्ड को मजबूत करेंगे। सिंगल लोगों को किसी समझदार व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। दिन दिल की बातों को ईमानदारी से कहने का है। हेल्थ – हल्की थकान महसूस हो सकती है। अपने लिए समय निकालें और मानसिक शांति पर ध्यान दें। हल्का म्यूजिक, अरोमा थेरेपी या प्रकृति के बीच समय बिताना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – चेरी रेड, लकी नंबर – 9

तुला – क्वीन ऑफ कप्स भावनाओं का प्रवाह बहुत कोमल रहेगा। परिवार में प्रेम और समझदारी का माहौल रहेगा। गृहिणियां अपने देखभाल वाले स्वभाव से सभी का दिल जीतेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों का स्नेह दिन को मधुर बना देगा। आप दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझेंगे और छोटी-छोटी बातों में खुशी पाएंगे। आत्मीय संबंधों में सुंदर भावनाएं जागेंगी, जो मन को सुकून देंगी।
करियर – करियर में आज आपका भावनात्मक संतुलन बड़ी ताकत बनेगा। ऑफिस में आप सबके लिए मददगार और प्रेरक रहेंगे। टीमवर्क में आपकी भूमिका मजबूत होगी। बिजनेस करने वाले लोग अपने क्लाइंट्स की जरूरतें समझकर सफलता पाएंगे। क्रिएटिव क्षेत्र के लोगों के लिए दिन लकी है। बॉस या किसी महिला सहकर्मी से सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। लव – लव लाइफ में कोमलता और अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहराएगा। जिनके रिश्ते में दूरियां थीं, वे फिर से नजदीकी महसूस करेंगे। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का समय है। गलतफहमियां बातचीत से दूर होंगी। हेल्थ – मानसिक थकान महसूस हो सकती है। मेडिटेशन या किसी सुकून देने वाली एक्टिविटी में समय बिताएं। शरीर को हाइड्रेट रखें। नींद की कमी और तनाव से बचें। प्रकृति के बीच समय बिताने से सुकून मिलेगा। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 3

वृश्चिक – सेवन ऑफ वाण्ड्स यह दिन संघर्ष और दृढ़ता की परीक्षा लेने वाला रहेगा। परिवार में किसी फैसले को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन आप शांत रहकर स्थिति संभाल लेंगे। घर के माहौल को संतुलित रखने में सफल रहेंगे। बच्चों के कामों पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी पुराने विषय पर मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास हालात आपके पक्ष में कर देगा।
करियर – कार्यस्थल पर कम्पटीशन ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अपनी स्किल्स से सबको पीछे छोड़ देंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट्स का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी लीडरशिप से टीम प्रेरित होगी। आप स्मार्ट तरीके से जीत हासिल करेंगे। किसी सीनियर की सलाह फायदेमंद साबित होगी। मेहनत के बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। लव – लव लाइफ में छोटी-छोटी बातों पर तकरार हो सकती है। पार्टनर की उम्मीदें बढ़ी रहेंगी, लेकिन आपकी ईमानदारी से सब सामान्य हो जाएगा। रिलेशनशिप वाले लोग अपने रिश्ते के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। सिंगल लोगों को किसी पुराने परिचित के प्रति भावनाएं आ सकती हैं। हेल्थ – ब्लड प्रेशर जैसी समस्या थोड़ी बढ़ सकती है। पानी ज्यादा पिएं और रिलैक्स करने के लिए समय निकालें। मानसिक मजबूती बनाए रखना जरूरी है। लेट नाइट काम करने से बचें। लकी कलर – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 2

धनु – टेन ऑफ पेन्टाकल्स दिन समृद्धि और पारिवारिक संतुलन का है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और परिवार के लोगों के साथ समय आनंददायक बीतेगा। किसी पारिवारिक आयोजन की तैयारी में व्यस्तता रह सकती है। किसी बुजुर्ग की सलाह से महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। परिवार में एकता और प्रेम का सुंदर तालमेल बनेगा। फाइनेंशियली दिन मजबूत रहेगा और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ संभव है।
करियर – वर्कप्लेस पर स्थिरता और सम्मान मिलेगा। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और आपके फैसलों की सराहना होगी। ऑफिस में टीमवर्क मजबूत रहेगा, जिससे प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। कोई लंबी अवधि की योजना गति पकड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ व्यवहार में उदारता रखें। आपकी मेहनत भविष्य की मजबूत नींव बनाएगी। लव – लव लाइफ में स्थिरता और विश्वास का दौर रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते में गहराई आएगी। जो लोग शादी के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह सही समय है। सिंगल लोगों को किसी फैमिली फंक्शन में खास व्यक्ति मिल सकता है। रिलेशनशिप में परिवार का अप्रूवल मिलने की पूरी संभावना है। हेल्थ – ब्लड शुगर की थोड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन नियमित डाइट और योग से सुधार आएगा। मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे। तनावमुक्त और सकारात्मक वातावरण आपकी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर करेगा। लकी कलर – गोल्डन यलो, लकी नंबर – 3

मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून अचानक हुए बदलाव फायदेमंद साबित होंगे। परिवार में उत्साह और चहल-पहल का माहौल रहेगा। किसी पुराने अधूरे काम में आपको सफलता मिलेगी। संतान की उपलब्धि से घर में गर्व का वातावरण बनेगा। आर्थिक रूप से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने मतभेद सुलझेंगे और रिश्तों में मिठास लौटेगी।
करियर – कार्यस्थल पर भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा। रुका हुआ प्रोजेक्ट अचानक स्पीड पकड़ेगा। सीनियर्स की प्रशंसा मिलेगी। ऑफिस मीटिंग्स में आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। किसी विदेशी क्लाइंट से लाभ संभव है। जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। लव – लव लाइफ में किस्मत नया मोड़ ला सकती है। पुराने रिश्तों में सुधार होगा या कोई नया आकर्षण शुरू हो सकता है। पार्टनर के साथ अनपेक्षित मुलाकात दिल खुश करेगी। कुछ लोगों के लिए यह सगाई का लकी समय साबित हो सकता है। प्यार में आपका भरोसा काफी मजबूत होगा। हेल्थ – हेल्थ में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। योग और वॉक से राहत मिलेगी। भोजन हल्का रखें और जंक फूड से बचें। मानसिक शांति के लिए ध्यान जरूरी है। यात्रा के दौरान थकान महसूस हो सकती है, इसलिए उचित आराम लेना न भूलें। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

कुंभ – द लवर्स यह दिन फैसलों और भावनाओं का सुंदर तालमेल लेकर आया है। परिवार में प्यार और समझ का माहौल रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ी यादें मन को भावुक कर सकती हैं। घर में कोई नया आयोजन या खुशी का अवसर बन सकता है। माता-पिता का स्नेह और सपोर्ट मन को प्रसन्न रखेगा। आज आप दिल की बात कहने का साहस जुटा सकते हैं। रिश्तों में तालमेल और अपनापन बढ़ेगा।
करियर – पार्टनरशिप या टीमवर्क से शानदार परिणाम मिलेंगे। सहकर्मियों का साथ और सहयोग मिलेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप मिलकर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। कम्पटीशन कम होगा। आज का दिन स्मार्ट स्ट्रेटेजी बनाने और अपनी स्किल्स पर भरोसा रखने का है। लव – लव लाइफ में आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी। जो लोग सिंगल हैं, उनकी लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है। दिलों में गर्माहट लौटेगी। रिश्ते में पारदर्शिता और सम्मान बनाए रखें, तभी सच्चा आनंद मिलेगा। हेल्थ – योग और मेडिटेशन से मन शांत रखें। नींद की कमी या ओवरथिंकिंग से बचें। संतुलित डाइट और उचित आराम बहुत जरूरी है। दिल और दिमाग का संतुलन ही आपकी हेल्थ को स्थिर रखेगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7

मीन – द हरमिट दिन आत्ममंथन और एकांत का है। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन आप थोड़ा अकेले समय बिताना पसंद करेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार या अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात महत्वपूर्ण सीख दे सकती है। अपनी जिम्मेदारियों के बीच आप आत्म-संतुलन खोज लेंगे। बीते अनुभवों पर विचार कर जीवन की दिशा साफ होगी। परिवार के लोग आपके शांत स्वभाव को समझेंगे।
करियर – आप अपनी क्षमता और सीमाओं को अच्छे से पहचानेंगे। सहकर्मी आपकी नॉलेज और समझदारी की सराहना करेंगे। ऑफिस में जल्दबाजी से बचें, क्योंकि आज धैर्य से किया गया काम बड़ा परिणाम देगा। रिसर्च या एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन अवसर बन सकते हैं। लव – लव लाइफ में आत्मचिंतन का दौर रहेगा। पार्टनर से जुड़ी कोई बात मन में उठेगी, इसलिए ईमानदार बातचीत जरूरी है। आप रिश्ते के गहरे अर्थ को समझने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोगों का कोई पुराना कॉन्टैक्ट फिर से जुड़ सकता है। यह समय भावनाओं को गहराई से समझने का है। हेल्थ – आज मन थोड़ा गंभीर रहेगा। मेडिटेशन या रिलैक्सिंग म्यूजिक से फायदा मिलेगा। शरीर को आराम दें और वर्कलोड से बचें। अपनी डाइट हल्की रखें और दिनभर पर्याप्त पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5