दुर्ग जिले में विशेष जरूरत वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) की मदद के लिए समग्र शिक्षा विभाग भर्ती कर रहा

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले में विशेष जरूरत वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) की मदद के लिए समग्र शिक्षा विभाग भर्ती कर रहा है। इसके तहत स्पीच थैरेपिस्ट का 1 पद और अटेंडेंट के 2 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

विभाग के अनुसार भर्ती राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर के निर्देश पर की जा रही है। भर्ती से जुड़ी योग्यता, जरूरी दस्तावेज और चयन प्रक्रिया की जानकारी जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, दुर्ग के सूचना पटल पर उपलब्ध है। उम्मीदवार कार्यालय जाकर भी जानकारी ले सकते हैं।

ऑनलाइन होगी भर्ती प्रक्रिया

भर्ती में स्पीच थैरेपिस्ट का 1 पद भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवार को 20,833 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। वहीं अटेंडेंट के 2 पदों पर भी अस्थायी भर्ती होगी। इन पदों के लिए 7,000 रुपये प्रति माह मानदेय तय किया गया है।

पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। स्पीच थैरेपिस्ट पद के लिए उम्मीदवार गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अटेंडेंट पद के लिए भी अलग ऑनलाइन लिंक जारी किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी नियम और पात्रता की जानकारी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।