सोमवार, 6 जुलाई को टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कामकाज की शुरुआत कई राशियों के लिए नए संकेत लेकर आएगी

Chhattisgarh Crimesसोमवार, 6 जुलाई को टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कामकाज की शुरुआत कई राशियों के लिए नए संकेत लेकर आएगी। मिथुन राशि वालों का लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है और पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं।

कन्या राशि वालों को काम में बड़ी सफलता और पहचान मिल सकती है। धनु राशि वालों के लिए आय का नया स्रोत खुल सकता है। मकर राशि वालों को अचानक बड़ा मौका या अनुबंध मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को टीमवर्क से सफलता मिलेगी। तुला राशि वालों को अचानक खर्च और बदलावों से सावधान रहना होगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – फोर ऑफ कप्स परिवार में आपकी चुप्पी सदस्यों को सोचने पर मजबूर कर सकती है। बुजुर्गों की बातों में कोई अहम सलाह छिपी होगी। बच्चे आपके व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में कोई अच्छा अवसर अनदेखा न करें। व्यापार में बड़े प्रस्ताव को गंभीरता से परखना जरूरी होगा। आपके विचार आज काफी मजबूत रहेंगे।

करियर – नए अवसर को लेकर अनिश्चितता या रुचि की कमी दिख सकती है। कानून से जुड़े लोगों को किसी अहम प्रस्ताव पर फैसला लेने में देरी हो सकती है। चिकित्सा क्षेत्र में ध्यान भटकने से छोटी बात भी बड़ी बन सकती है। कला क्षेत्र में रचनात्मकता भीतर ही सिमट सकती है। नए प्रस्तावों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। लव – अनकही उलझनें और परेशानियां अचानक बढ़ सकती हैं। विवाहित लोगों के बीच बातचीत में हल्की दूरी महसूस हो सकती है। रिश्तों में अच्छा अवसर पहचानने में आपसे देर हो सकती है। अपनी भावनाओं को मन में दबाकर रखने के बजाय साफ तौर पर व्यक्त करना जरूरी होगा। हेल्थ – पेट में हल्की गैस या भारीपन की समस्या परेशान कर सकती है। सुबह हल्की सैर या प्राकृतिक माहौल में समय बिताने से मन को ताजगी मिलेगी। लकी रंग – मिंट ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

वृष – सेवन ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन सतर्क रहने का है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर पर्दे के पीछे योजना बन सकती है। बड़े-बुजुर्ग पूरी स्थिति को समझ लेंगे। गृहिणियां घर की परिस्थिति को सूझबूझ से बिना टकराव के संभाल सकती हैं। आर्थिक मामलों में किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों की चाल समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में पुरानी गलती को बिना शोर किए सुधारने का मौका मिलेगा। कानून से जुड़े लोगों के लिए विरोधी पक्ष की चाल पहचानना जरूरी होगा। चिकित्सा क्षेत्र में असामान्य स्थिति को गहराई से समझना पड़ेगा। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को नए अनुबंधों की शर्तें ध्यान से पढ़नी चाहिए। लव – अविवाहित लोग किसी व्यक्ति के असली इरादों को समझने में उलझन महसूस कर सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच पुराने मुद्दे पर असहमति हो सकती है। पुराने संबंधों में कोई छिपी सच्चाई सामने आ सकती है। भावनाओं को जल्दबाजी में व्यक्त करने से बचें। पारदर्शिता और धैर्य से उलझनें दूर हो सकती हैं। हेल्थ – बेचैनी बढ़ सकती है। ध्यान और गहरी सांसों के नियमित अभ्यास से मन को स्थिर किया जा सकता है। आराम करें, अच्छा भोजन लें और पर्याप्त पानी पिएं। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – द वर्ल्ड आज का दिन सफलता और नए विस्तार का अवसर लेकर आएगा। परिवार में लंबे समय से प्रतीक्षित काम पूरा होने से खुशी का माहौल बनेगा। बुजुर्गों की प्रसन्नता घर में सकारात्मक ऊर्जा लाएगी। गृहिणियां घर को नए अंदाज में सजाकर सबका मन जीत लेंगी। आर्थिक दृष्टि से पुराना निवेश अच्छा लाभ दे सकता है। परिवार में एकता का भाव रहेगा।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में लंबे समय से रुका काम अचानक सुचारू रूप से पूरा हो सकता है। कानून से जुड़े पुराने मामले में निर्णायक जीत मिल सकती है। चिकित्सा क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण स्थिति का अच्छा समाधान मिलेगा। स्वतंत्र रूप से काम करने वाले लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के अवसर मिल सकते हैं। लव – अविवाहित लोगों को मजबूत रिश्ता मिल सकता है, जो जीवन की दिशा बदल दे। विवाहित लोग किसी पुराने सपने को मिलकर पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने संबंधों में पूर्णता और भावनात्मक शांति के संकेत हैं। लव लाइफ में आत्मविश्वास और भरोसे का भाव बढ़ेगा। हेल्थ – पैरों में हल्का दर्द या थकान महसूस हो सकती है। नियमित ध्यान और हल्के व्यायाम से शरीर की ऊर्जा स्थिर रहेगी। दिनचर्या में नियमितता रखने से आप खुद को ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। लकी रंग – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

कर्क – पेज ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन जिज्ञासा, सतर्कता और नई सोच से भरा रहेगा। परिवार में आपकी तर्कशक्ति और समझ सदस्यों को प्रभावित करेगी। बच्चे कई नए सवाल पूछकर सीखने की इच्छा दिखाएंगे। आर्थिक मामलों में आपका नया विचार लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में नई सूचनाओं पर तेज नजर रखना फायदेमंद रहेगा।

करियर – नई नीति या नए विचार की मजबूत पहल करने का अच्छा अवसर मिलेगा। कानून क्षेत्र में अटके मामले में तेज तर्कशक्ति आपको सफलता दिला सकती है। चिकित्सा क्षेत्र में नए लक्षणों को गहराई से समझने का मौका मिलेगा। कला क्षेत्र में नए नजरिए से आपकी रचनात्मकता निखरकर सामने आएगी। लव – लव लाइफ में बातचीत की गति बढ़ेगी और पुराने मुद्दे सुलझ सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच विचारों का आदान-प्रदान रिश्ते को नई दिशा देगा। पुराने संबंधों में छिपे सवाल अचानक सामने आ सकते हैं, जिनका समाधान ईमानदार बातचीत से संभव है। हेल्थ – गर्दन में हल्का दर्द या खिंचाव हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार से मानसिक थकान महसूस होगी। सुबह खुली हवा में सैर करना और पानी नियमित रूप से पीना लाभकारी रहेगा। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

सिंह – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन धैर्य, प्रतीक्षा और पुरानी योजनाओं की समीक्षा का संकेत दे रहा है। पारिवारिक जीवन में पुराने प्रयासों के परिणाम धीरे-धीरे सामने आ सकते हैं। बच्चे अपनी मेहनत का फल पाने के लिए उत्सुक रहेंगे। आर्थिक मामलों में पुराने निवेश के परिणाम आने की संभावना है।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में कठिन काम के सकारात्मक परिणाम दिखने में थोड़ा समय लग सकता है। कानून से जुड़े पुराने मामले में धीरे-धीरे सकारात्मक मोड़ आना शुरू होगा। चिकित्सा क्षेत्र में उपचार के अच्छे प्रभाव अब साफ दिखने लगेंगे। धैर्य बनाए रखना जरूरी है। लव – लव लाइफ में रिश्तों को ज्यादा समय और समझ की जरूरत होगी। अविवाहित लोगों को नए संबंध के विकसित होने में धीरे-धीरे स्पष्टता मिलेगी। विवाहित लोगों के बीच पुरानी बातों पर विचार करने और उन्हें सुलझाने का अवसर है। भावनाओं को स्वाभाविक रूप से बढ़ने दें, इससे रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ – हल्का व्यायाम और नियमित स्ट्रेचिंग करने से थकान में राहत मिलेगी। पर्याप्त पानी पीने और समय पर आराम करने से स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

कन्या – द सन आज का दिन आत्मविश्वास, चमक और अच्छे परिणामों से भरा रहेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है या उत्सव जैसी स्थिति बन सकती है। गृहिणियां घर के माहौल में उत्साह और नई ऊर्जा भर देंगी। आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता और स्थिरता मिलने के संकेत हैं। परिवार में स्नेह और खुलापन बना रहेगा।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता से जटिल काम आसानी से पूरा हो सकता है। कानून क्षेत्र में मजबूत तर्क प्रभावशाली परिणाम देंगे। चिकित्सा क्षेत्र में जटिल परिस्थिति का अच्छा समाधान मिलेगा। कला क्षेत्र में आपके काम की व्यापक स्तर पर तारीफ हो सकती है। लव – लव लाइफ में उत्साह और सच्चाई का सुखद भाव रहेगा। विवाहित लोगों के बीच आपसी खुलापन रिश्ते को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। पुराने संबंधों में सुखद भावनात्मक मोड़ नई शुरुआत का कारण बन सकता है। दिल की बात खुलकर कहने का यह सही समय है। हेल्थ – नई स्फूर्ति पूरे दिन बनी रहेगी। पर्याप्त पानी पीने और हल्का भोजन लेने से ऊर्जा संतुलित रहेगी। सुबह हल्की सैर या मधुर संगीत पूरे दिन को ऊर्जावान बनाएगा। लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

तुला – द टॉवर आज का दिन अचानक बदलावों और गहरी समझ का संकेत दे रहा है। परिवार में अप्रत्याशित स्थिति के कारण माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। बच्चे अचानक सामने आई परिस्थिति से चकित हो सकते हैं। धन और आर्थिक मामलों में अचानक बड़ा खर्च होने की संभावना है।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अचानक रुकावट आ सकती है। कानून क्षेत्र में पुरानी रणनीति बदलने की जरूरत पड़ सकती है। चिकित्सा क्षेत्र में जटिल परिस्थिति में तुरंत फैसला लेना होगा। योजना में तत्काल बदलाव करना पड़ सकता है। लव – लव लाइफ में कोई बड़ा खुलासा रिश्ते को नई दिशा दे सकता है। विवाहित लोगों के बीच पुराने और संवेदनशील मुद्दे पर तीखी बातचीत हो सकती है। अचानक होने वाली घटनाएं उलझन जरूर पैदा करेंगी, लेकिन आगे की सही दिशा भी दिखाएंगी। हेल्थ – लंबी और गहरी सांसें लेने, ध्यान करने और ठंडा पानी पीने से राहत मिलेगी। शरीर को ज्यादा न थकाएं और अपनी ऊर्जा सकारात्मक कामों में लगाएं। लकी रंग – ऐश ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – फाइव ऑफ वांड्स आज का दिन प्रतिस्पर्धा, विचारों के टकराव और सक्रियता से भरा रहेगा। परिवार में किसी छोटी बात पर हल्की नोकझोंक घर के माहौल को सक्रिय बना सकती है। बुजुर्गों की मौजूदगी से विचारों की असहमति जल्दी संतुलित हो जाएगी। आर्थिक मामलों में अलग-अलग राय के कारण अहम फैसला लेने में समय लग सकता है।

करियर – करियर क्षेत्र में विचारों की विविधता के कारण बड़ा फैसला लेने में देरी हो सकती है। कानून क्षेत्र में तर्कों की तीव्रता से माहौल चुनौतीपूर्ण बन सकता है। चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों की अलग-अलग राय सुनकर संतुलित फैसला लेना होगा। लव – लव लाइफ में टकराव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। अविवाहित लोगों को किसी व्यक्ति के साथ सामान्य बातचीत में हल्की तकरार झेलनी पड़ सकती है। पुराने संबंधों में विचारों की भिन्नता के कारण अस्थिरता दिख सकती है। हेल्थ – सांस लेने में हल्की बेचैनी या तेजी महसूस हो सकती है। यह समस्या ज्यादा तनाव या अधिक शारीरिक मेहनत के समय बढ़ सकती है। शांत रहें और आराम करें। लकी रंग – ब्रिक रेड, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

धनु – ऐस ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन नई शुरुआत, अच्छे अवसरों और स्थिरता का संकेत दे रहा है। परिवार में नई योजना या बड़े आर्थिक निवेश पर लंबी चर्चा हो सकती है। गृहिणियां घर की व्यवस्था में ठोस और सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से आय का नया स्रोत खुलने की बड़ी संभावना है।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में नई योजना शुरू करने का बड़ा अवसर मिल सकता है। कानून क्षेत्र में महत्वपूर्ण समझौते पर काम शुरू हो सकता है। कला क्षेत्र में नई रचनात्मक परियोजना की शुरुआत होगी। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को नए अनुबंध आसानी से मिल सकते हैं। लव – लव लाइफ में खूबसूरत नई शुरुआत हो सकती है। अविवाहित लोगों की किसी अच्छे और आत्मीय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित लोगों के रिश्ते में नई ऊर्जा और स्थिरता लौटेगी। संबंधों में नई पहल से भावनात्मक गहराई बढ़ सकती है। हेल्थ – पैरों में हल्का दर्द या अकड़न महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम और हल्का भोजन करने से राहत मिलेगी। पर्याप्त पानी पीना जरूरी रहेगा। लकी रंग – कैरेमल, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज का दिन अवसरों और भाग्य के मजबूत साथ से भरा रहेगा। परिवार में अचानक हुई किसी घटना से घर के माहौल में खुशनुमा बदलाव आ सकता है। गृहिणियां अपनी घरेलू योजनाओं में बड़ा बदलाव कर सकती हैं। धन और आर्थिक मामलों में बड़ा अनपेक्षित लाभ मिल सकता है या अचानक खर्च सामने आ सकता है।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट में अप्रत्याशित सफलता या बाधा संभव है। कानून क्षेत्र में लंबे समय से अटके मामले में भाग्यवश अच्छा समाधान निकल सकता है। कला क्षेत्र में छोटे मौके से बड़ी पहचान का अवसर मिलेगा। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को बड़ा अनुबंध मिल सकता है। लव – अविवाहित लोगों की किसी नए व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। विवाहित लोगों के बीच पुराने मुद्दों पर बड़ा और सुखद समाधान निकल सकता है, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। मित्रता में छिपे भाव अचानक सामने आ सकते हैं। हेल्थ – मन की बेचैनी बढ़ सकती है। ध्यान करने और गहरी सांसें लेने से मानसिक स्थिरता मिलेगी। हल्का भोजन और पर्याप्त पानी आपको राहत देगा। लकी रंग – ब्लू, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – थ्री ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन सहयोग, व्यावहारिकता और योजनाबद्ध प्रगति का अवसर लेकर आएगा। परिवार में बड़े काम को मिलकर पूरा करने का अच्छा माहौल बनेगा। बच्चे समूह गतिविधि में हिस्सा लेकर नई बातें सीखेंगे। आर्थिक मामलों में साझेदारी या मिलकर बनाई गई योजना अच्छा लाभ दे सकती है।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में बड़े समूह प्रोजेक्ट में आपका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। कानून क्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से जटिल मामला सुलझ सकता है। चिकित्सा क्षेत्र में संयुक्त प्रयासों से कठिन स्थिति में सफलता मिलेगी। कला क्षेत्र में सामूहिक रचनात्मकता से अनोखा परिणाम सामने आएगा। लव – अविवाहित लोगों को सामाजिक या समूह गतिविधि में किसी खास व्यक्ति से आत्मीय जुड़ाव महसूस हो सकता है। विवाहित लोगों के बीच साझा योजना पर काम करने से संबंधों में गहराई आएगी। पुराने संबंधों में व्यावहारिक सहयोग भावनात्मक स्थिरता लेकर आएगा। हेल्थ – पैरों में हल्की थकान महसूस हो सकती है। हल्का व्यायाम और नियमित स्ट्रेचिंग करने से राहत मिलेगी। पर्याप्त पानी पीना स्वास्थ्य को संतुलित रखेगा। लकी रंग – पिस्ता ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

मीन – द हैंग्ड मैन आज का दिन नजरिए में बदलाव और आत्मचिंतन का संकेत दे रहा है। परिवार में किसी पुराने और अहम मुद्दे को देखने का आपका तरीका बदल सकता है। बच्चे आपके शांत व्यवहार से अच्छी बातें सीखेंगे। आर्थिक मामलों में बड़े फैसले को थोड़े समय के लिए रोकना समझदारी होगी।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में बड़ी समस्या का समाधान पारंपरिक तरीकों से हटकर मिल सकता है। कानून क्षेत्र में बड़े मामले को नए नजरिए से देखने की जरूरत होगी। कला क्षेत्र में अनोखे विचारों से कुछ अलग रचने की प्रेरणा मिलेगी। लव – अविवाहित लोगों को नए व्यक्ति को समझने में थोड़ा ज्यादा समय देना होगा। विवाहित लोगों के बीच पुराने मतभेद नई सोच से शांतिपूर्वक सुलझ सकते हैं। दिल की बातों को ध्यान से सुनने और नजरिया बदलने से लव लाइफ में स्पष्टता आएगी। हेल्थ – कंधों में हल्का खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है। मानसिक रूप से आत्मविश्लेषण और गहरी शांति का भाव पूरे दिन बना रहेगा। लकी रंग – ब्राउन, लकी नंबर – 7