स्लग, BARISH KA KAHAR
*लोकेश्वर सिन्हा*
एंकर,,, गरियाबंद जिले में पिछले दो दिनों से जारी लगातार बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।
नदी-नाले उफान पर हैं और कई पुल-पुलियों के एप्रोच रोड पानी के तेज बहाव में बह गए हैं।
हालात ऐसे हैं कि कुछ गांवों पर टापू बनने का खतरा मंडरा रहा है।
जिला मुख्यालय से भूतेश्वरनाथ जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का एप्रोच रोड बारिश के चलते पूरी तरह तबाह हो गया।
राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मार्ग बंद कर मुख्य सड़क से आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार किया है।
वहीं जिला मुख्यालय से महज ही लगभगया 5 से 7 किलोमीटर दूर मालगांव से घुटकू नवापारा मार्ग पर पुल का अस्थायी एप्रोच रोड भी बारिश में बह गया।
अब जिस दूरी को ग्रामीण महज 200 से 500 मीटर में तय करते थे, उसके लिए उन्हें 8 से 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
सबसे बड़ी चिंता घुटकू नवापारा की है।
मार्ग के दूसरे पुल पर पानी चढ़ते ही गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाता है और गांव टापू में तब्दील हो जाता है।
ऐसे हालात में ग्रामीणों को राशन-पानी का इंतजाम कर घरों में ही कैद रहने को मजबूर होना पड़ता है।
बाइट 1,,, कुमार साहू (स्थानीय निवासी)
बाइट 2,,, पीताम्बर नायक (नीला शर्ट)