बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी में 30 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesबलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी में 30 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान राजेश साहू (30), पिता कुंजबिहारी साहू के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और गांव में अपने बुजुर्ग दादा तथा छोटे भाई के साथ रहता था। उसके माता-पिता रायपुर में रहकर काम करते हैं।

शराब पीने का था आदी

जानकारी के अनुसार, राजेश शराब पीने का आदी था। रविवार रात उसने अपने कमरे में गमछे से फांसी लगा ली। आशंका है कि उसने रात का खाना भी नहीं खाया था।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि युवक की मौत फांसी लगाने से हुई है। पोस्टमार्टम में उसके पेट में भोजन नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

पलारी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पारिवारिक विवाद, शराब की लत और मानसिक तनाव सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।