कोसुममुडा के ग्रामीण गिरे पेड़ के सहारे जान जोखिम में डालकर पार कर रहे बाढ़ का नाला

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर।विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम पंचायत अड़गड़ी के आश्रित ग्राम कोसुममुडा़ के ग्रामीण नाला में पुलिया नहीं होने के कारण गिरे पेड़ के सहारे जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर हैं।15 -20 साल पहले उस नाला में वन विभाग तौरेंगा परिक्षेत्र के द्वारा रपटा का निर्माण किया गया था।लेकिन निर्माण के समय ही बरसाती पानी के तेज बहाव होने के कारण रपटा क्षतिग्रस्त हो गया तब से आज तक इस दिशा में वन विभाग ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण आवाजाही करने वाले ग्रामीणों को बरसात के दिनों में भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कोसुममुडा़ के ग्रामीणों ने जिला के कलेक्टर और वन विभाग के जिला अधिकारियों से उक्त नाला में पुलिया निर्माण कराने के लिए मांँग किया गया है।