छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS की सीटों पर दाखिले के लिए पहले चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS की सीटों पर दाखिले के लिए पहले चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (DME) ने इसके लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है।

ऑनलाइन आवेदन 9 अगस्त सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और 16 अगस्त रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे। वहीं, कॉलेज और कोर्स चुनने (चॉइस फिलिंग) और उसे लॉक करने की प्रक्रिया 9 अगस्त से 17 अगस्त रात 11:59 बजे तक चलेगी।

आवेदन शुल्क कितना होगा?

  • UR और OBC अभ्यर्थी: 1000 रुपए
  • SC और ST अभ्यर्थी: 500 रुपए
  • NRI अभ्यर्थी: 10,000 रुपए

    हालांकि ये शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

    आवेदन से पहले क्या करें?

    चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया और बॉन्ड से जुड़े नियमों को अच्छी तरह पढ़ लें। इसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें।

    आवेदन और काउंसिलिंग से जुड़ी पूरी जानकारी CGDME की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।