दुर्ग-भिलाई में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी

Chhattisgarh Crimesदुर्ग-भिलाई में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शहर की सड़कों पर नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने और सड़क किनारे दुकानें व ठेले लगाने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है।

शाम के समय प्रमुख सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। इसे देखते हुए पुलिस अब अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।यातायात विभाग के एडिशनल एसपी कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नाबालिगों के वाहन चलाने और बिना लाइसेंस या जरूरी दस्तावेज के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूलों में जाकर चालानी कार्रवाई की गई है। साथ ही नाबालिग वाहन चालकों के माता-पिता को बुलाकर समझाइश भी दी गई है।भिलाई समेत दुर्ग और चरोदा क्षेत्र में भी यातायात पुलिस की चेकिंग लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि अभियान का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।

नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई

शहर में कई जगह सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग के कारण रास्ता संकरा हो जाता है। इससे खासकर व्यस्त समय में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो जाती है। पुलिस अब नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। सड़क किनारे अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने वालों को पहले समझाइश दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी