छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है, लेकिन कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है, लेकिन कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जबकि बलरामपुर जिले में एक-दो जगह भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बलरामपुर-रामानुजगंज में मूसलाधार बारिश से कन्हर नदी उफान पर है। इस सीजन की सबसे बड़ी बाढ़ के चलते नदी का पानी रामानुजगंज नगर के वार्ड नंबर 9 में सीसी रोड तक पहुंच गया है। वहीं, वार्ड नंबर 13 में एक मकान अचानक ढह गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद तीन बच्चे बाल-बाल बच गए।